Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपी

एकतरफा प्यार में युवक ने खुद को ब्लेड से काटा, हालत गंभीर

लड़की के घर में घुसने की कोशिश, विरोध पर किया खुद को लहूलुहान स्थानीय लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

एकतरफा प्यार में युवक ने खुद को ब्लेड से काटा, हालत गंभीर

लड़की के घर में घुसने की कोशिश, विरोध पर किया खुद को लहूलुहान
स्थानीय लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

खबर:
फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के आशाफाबाद टूटी पुलिया इलाके में सोमवार दोपहर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। यहां एकतरफा प्यार में डूबे युवक ने खुद को ब्लेड से काटकर गंभीर रूप से घायल कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, रामनगर निवासी विकास नामक युवक कथित तौर पर एक लड़की से एकतरफा प्रेम करता था। सोमवार करीब 4 बजे वह लड़की के घर में जबरन घुसने की कोशिश कर रहा था। परिवार और स्थानीय लोगों के विरोध करने पर युवक ने गुस्से में आकर खुद को ब्लेड से काट लिया, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक को इलाज के लिए भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!