
फिरोजाबाद
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव बोझियां में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक का माहौल फैल गया।
मृतक की पहचान बबलू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, घटना उस समय सामने आई जब घर के अंदर जाकर देखा गया तो युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल, युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।




