Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

विधायक से पीड़ित हैं महापौर, राठौर महासभा विधानसभा चुनाव में उतारेगी प्रत्याशी

संतोष राठौर बाबा का दावा- महापौर के कामों में डाला जा रहा अड़ंगा, राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर समाज उतारेगा अपना उम्मीदवार

विधायक से पीड़ित हैं महापौर, राठौर महासभा विधानसभा चुनाव में उतारेगी प्रत्याशी

संतोष राठौर बाबा का दावा- महापौर के कामों में डाला जा रहा अड़ंगा, राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर समाज उतारेगा अपना उम्मीदवार

फिरोजाबाद में राठौर सभा की बैठक एवं प्रेस वार्ता के दौरान संतोष राठौर बाबा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान विधायक के कारण महापौर के कार्यों में अड़चनें पैदा की जा रही हैं और महापौर इससे पीड़ित हैं।

संतोष राठौर बाबा ने कहा कि राठौर समाज अब राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर गंभीर है। यदि आगामी विधानसभा चुनाव में किसी राजनीतिक दल ने राठौर समाज को प्रत्याशी नहीं बनाया, तो राठौर महासभा अपना प्रत्याशी मैदान में उतारेगी।

बैठक के दौरान राठौर सभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई। इसके साथ ही 12 अक्टूबर को राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रस्तावित शोभायात्रा को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!