Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराज्यलोकल न्यूज़

महर्षि वाल्मीकि आश्रम की बदहाली पर फूटा आक्रोश, नगर निगम को आंदोलन की चेतावनी

छारबाग स्थित आश्रम में गंदगी और अव्यवस्थाओं को लेकर सफाई कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन, वाल्मीकि जयंती से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग

महर्षि वाल्मीकि आश्रम की बदहाली पर फूटा आक्रोश, नगर निगम को आंदोलन की चेतावनी

छारबाग स्थित आश्रम में गंदगी और अव्यवस्थाओं को लेकर सफाई कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन, वाल्मीकि जयंती से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग

फिरोजाबाद। छारबाग स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर उत्तर प्रदेशीय ठेका सफाई कर्मचारी संघ ने नाराजगी जताई है। मंगलवार को संघ के पदाधिकारियों ने आश्रम का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद नगर निगम परिसर पहुंचकर अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।

संघ के अध्यक्ष आचार्य कृष्ण मुरारी ने आश्रम में गंदगी, कंटीली झाड़ियों और अन्य अव्यवस्थाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने आश्रम की नियमित सफाई के साथ रंगाई-पुताई, आवश्यक मरम्मत, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था कराने की मांग की।

प्रांतीय महामंत्री योगेश सरन ने 26 अक्टूबर को प्रस्तावित वाल्मीकि जयंती से पहले दम्मामल नगर स्थित महर्षि वाल्मीकि द्वार का निर्माण पूरा कराने की मांग रखी। इसके अलावा जिले में स्थित वाल्मीकि धर्मस्थलों और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण की भी मांग की गई।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक महत्व वाले इन स्थलों की व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाना जरूरी है। उन्होंने नगर निगम से जल्द कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संघ की ओर से धरना-प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!