Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतर्राज्यीय चोर गिरोह, 1.09 लाख की नकदी, जेवर और तमंचा बरामद

फिरोजाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतर्राज्यीय चोर गिरोह, 1.09 लाख की नकदी, जेवर और तमंचा बरामद

 

मजदूरी का बहाना बनाकर गांवों की करते थे रेकी, रात में सूने घरों को बनाते थे निशाना; एसओजी, सर्विलांस और सिरसागंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर गिरफ्तार

फिरोजाबाद। संवाददाता दुष्यंत यादव

फिरोजाबाद पुलिस ने जिले में लगातार हो रही चोरी और नकबजनी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसओजी, सर्विलांस सेल और थाना सिरसागंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बेचकर प्राप्त 1.09 लाख रुपये की नकदी, चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सींगेमई मोड़, करहल रोड स्थित खाली मैदान से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मजदूर बनकर करते थे रेकी, रात में उड़ाते थे लाखों का माल

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गांवों में मजदूरी करने के बहाने पहुंचते थे और दिनभर सूने व संपन्न घरों की रेकी करते थे। रात होते ही वे उन्हीं मकानों में चोरी और नकबजनी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। गिरोह की गतिविधियां फिरोजाबाद के कई थाना क्षेत्रों में फैली हुई थीं।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

अनिकेत उर्फ जालिम पुत्र शिवपाल, निवासी हरदी, थाना गुढ़, जिला रीवा (मध्य प्रदेश)

नागेन्द्र पुत्र बद्रीनाथ, निवासी रामनई, थाना मधुगढ़, जिला सतना (मध्य प्रदेश)

बरामदगी में क्या-क्या मिला

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:

₹1,09,000 नकद

सोने-चांदी के कई आभूषण

315 बोर का अवैध तमंचा

एक जिंदा कारतूस

वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल

बरामद की है।

कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी सिरसागंज, नंगला खंगर, नारखी और पचोखरा थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी और नकबजनी के कई मुकदमों में वांछित थे। मुख्य आरोपी अनिकेत के खिलाफ पहले भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

न्यायालय भेजे गए आरोपी

बरामदगी के आधार पर थाना सिरसागंज में आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में नया मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!