फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई बाइक सवारों से 39 लाख 50 हजार रुपये कैश बरामद आयकर विभाग ने रकम की सीज
फिरोजाबाद 28 अप्रैल 2026
फिरोजाबाद के थाना उत्तर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए बाइक सवार दो युवकों के पास से 39 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं यह कार्रवाई जलेसर रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के दौरान की गई
पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल संख्या यूपी 80 एफएफ 1233 को रोककर तलाशी ली बाइक पर सवार दोनों युवक एक बड़े कपड़े के थैले में भारी मात्रा में नकदी लेकर जा रहे थे तलाशी के दौरान कुल 39 लाख 50 हजार रुपये बरामद हुए जिसमें 500 रुपये के 7900 नोट शामिल थे जो 79 गड्डियों में रखे गए थे
पकड़े गए युवकों की पहचान फरमान पुत्र सिराजुद्दीन और सलीम पुत्र मोहम्मद अल्ताफ निवासी मोहल्ला अय्यापुर थाना जलेसर जनपद एटा के रूप में हुई है
पूछताछ के दौरान दोनों युवक इतनी बड़ी रकम के स्रोत और उपयोग के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके जिसके बाद पुलिस ने तत्काल आयकर विभाग को सूचना दी सूचना मिलते ही आयकर विभाग की टीम आगरा से मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच में रकम संदिग्ध पाए जाने पर पूरी धनराशि को सीज कर दिया
फिलहाल आयकर विभाग और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम कहां से लाई गई और इसे कहां ले जाया जा रहा था यह कार्रवाई पुलिस की बड़ी सफलता के रूप में देखी जा रही है



