Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, जीआरपी की तत्परता से बची जान

टूंडला रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद—पुलिसकर्मियों ने दिखाया साहस

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, जीआरपी की तत्परता से बची जान

 

टूंडला रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद—पुलिसकर्मियों ने दिखाया साहस

खबर:

फिरोजाबाद जिले के टूंडला रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब जीआरपी पुलिस की सतर्कता और फुर्ती से एक यात्री की जान बच गई। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 10:55 बजे एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गया। मौके पर तैनात जीआरपी पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति को भांप लिया और बिना समय गंवाए अपनी जान जोखिम में डालते हुए यात्री को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इस घटना में यात्री को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है और वह पूरी तरह सुरक्षित है। जीआरपी पुलिस की इस तत्परता और बहादुरी की सराहना की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!