दिव्यांग प्रतिभाओं का दमदार प्रदर्शन पालीवाल ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन
फैशन शो डांस और टैलेंट शो के जरिए प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर समाज को दिया आत्मविश्वास और समानता का संदेश
दिव्यांग प्रतिभाओं का दमदार प्रदर्शन पालीवाल ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन


फिरोजाबाद
श्री नारायण सेवा समिति के तत्वाधान में पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में देश के विभिन्न जिलों और प्रदेशों से आए दिव्यांगजन प्रतिभागियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को यह संदेश देना रहा कि दिव्यांगजन किसी से कम नहीं हैं प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास और हुनर के दम पर साबित किया कि वे हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं
मंच पर आयोजित फैशन शो नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया
यह आयोजन प्रतिभागियों के आत्मबल को बढ़ाने के साथ साथ समाज में सकारात्मक सोच और समानता के संदेश को भी मजबूती देने में सफल रहा




