असम के मुख्यमंत्री के बयान पर बवाल, कांग्रेसियों ने ठारपूठा चौराहे पर किया पुतला दहन
अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को पद से हटाने और भारतीय जनता पार्टी से माफी की मांग
असम के मुख्यमंत्री के बयान पर बवाल, कांग्रेसियों ने ठारपूठा चौराहे पर किया पुतला दहन

अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को पद से हटाने और भारतीय जनता पार्टी से माफी की मांग
खबर
असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma द्वारा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता Pawan Khera के खिलाफ कथित अमर्यादित एवं अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ठारपूठा चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।
पुतला दहन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव एवं महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू ने संयुक्त रूप से कहा कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस प्रकार की भाषा का प्रयोग न केवल पद की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के वास्तविक चरित्र को भी उजागर करता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है और उन्हें तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए। साथ ही भारतीय जनता पार्टी से मांग की गई कि वह इस मामले में कांग्रेस और देश की जनता से माफी मांगे, अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, प्रदेश कांग्रेस समिति सदस्य हाजी नसीर अहमद, महासचिव अनिल यादव, शान्तिदास शंखवार, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय यादव, वार कक्ष प्रभारी संदीप कुमार ओझा, पार्षद लाला राइन गांधी, अजय शर्मा, जिला सचिव संजय यादव, वकार खालिद, अरशद खान, ए.यू. अयूवी, संजू शंखवार, दिलीप यादव, कृष्णकांत पचौरी, ललित तिवारी, कोषाध्यक्ष दिवाकर, दिनेश चंद्र, रणवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।




