Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
Uncategorizedयूपीराजनीति

असन चौराहा पर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की बैठक, किसानों की समस्याओं पर उठा जोरदार मुद्दा

ओलावृष्टि से फसल बर्बादी पर मुआवजे की मांग, शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को चेतावनी

असन चौराहा पर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की बैठक, किसानों की समस्याओं पर उठा जोरदार मुद्दा

ओलावृष्टि से फसल बर्बादी पर मुआवजे की मांग, शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को चेतावनी
खबर:
असन चौराहा पर आज भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने किसानों की ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से आलू, गेहूं और जौ की फसलों को हुए भारी नुकसान पर चिंता जताते हुए सरकार से तत्काल ध्यान देने और उचित मुआवजा देने की मांग की।
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, जिसका असर किसानों और गरीब वर्ग पर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्राइवेट स्कूल संचालकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों और बुक सेलरों की मिलीभगत से अभिभावकों का शोषण हो रहा है। पहले कक्षा 2 का बस्ता 300-400 रुपये में आता था, जो अब बढ़कर 1000-1200 रुपये तक पहुंच गया है।
ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में न पढ़ाकर अंग्रेजी माध्यम के निजी विद्यालयों में भेजते हैं, जो शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि इस तरह का आर्थिक बोझ किसान और मजदूर वर्ग पर डालना गलत है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इन मुद्दों पर ठोस कदम नहीं उठाए, तो पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बंटी सिंह लोधी, महासचिव एवं जिला प्रभारी फिरोजाबाद डॉ. आर.के. पाठक, जिला अध्यक्ष नागेंद्र यादव, मंडल महासचिव संजय पाठक, जिला प्रमुख महासचिव मनमोहन पाराशर, नगर प्रभारी (युवा) अपार गुप्ता, जिला सचिव नमन पाठक, शशांक पलिया, हर्ष यादव, देवेश पाठक सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!