Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपी

फिरोजाबाद में सख्त चेकिंग अभियान पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप

एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी के नेतृत्व में शहर में पैदल मार्च कई वाहनों के चालान और सीज की कार्रवाई

फिरोजाबाद में सख्त चेकिंग अभियान पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप

एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी के नेतृत्व में शहर में पैदल मार्च कई वाहनों के चालान और सीज की कार्रवाई
खबर
फिरोजाबाद में शुक्रवार को पुलिस द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया इस दौरान एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने शहर में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी
अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए जबकि कई वाहनों को सीज भी किया गया
सड़कों पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी और सख्ती से की जा रही कार्रवाई के चलते वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली
शिकोहाबाद नगर में भी एसपी ग्रामीण ने थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा के साथ पैदल मार्च कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!