Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में पर्यटन को बड़ी सौगात 24 परियोजनाओं के लिए 3391 लाख रुपये स्वीकृत

धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का होगा विकास पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बोले आस्था स्थलों के कायाकल्प से बढ़ेगा पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल

फिरोजाबाद में पर्यटन को बड़ी सौगात 24 परियोजनाओं के लिए 3391 लाख रुपये स्वीकृत

धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का होगा विकास पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बोले आस्था स्थलों के कायाकल्प से बढ़ेगा पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल

खबर

फिरोजाबाद जनपद में पर्यटन विकास को लेकर बड़ी पहल की गई है। वित्तीय वर्ष 2025 26 के लिए पर्यटन विभाग ने जिले की विभिन्न विधानसभाओं में स्थित धार्मिक ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों के विकास हेतु 24 परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। इन परियोजनाओं के लिए कुल 3391 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की गई है।

परियोजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी यूपीपीसीएल को सौंपी गई है। संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि टुण्डला शिकोहाबाद और सिरसागंज सहित जिले के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों को इस योजना में शामिल किया गया है। इनमें गोगा जी काली मंदिर पिपरौली पसीने वाले हनुमान मंदिर श्री ब्रह्मदेव शिव मंदिर बजरंगबली मंदिर आबगंगा मंदिर सहित कई प्रमुख मंदिरों के विकास के लिए लाखों रुपये की स्वीकृति दी गई है।

इसके अलावा राधाकृष्ण मंदिर सिद्धकाली माता मंदिर पथवारी माता मंदिर कुदरिया वाले महाराज आश्रम रामकृष्ण धाम मंदिर और विभिन्न हनुमान मंदिरों के विकास कार्य भी इस योजना में शामिल हैं। सिरसागंज क्षेत्र में अम्बेडकर पार्क रामकंठ आश्रम वेद उपवन पार्क और नीमकरौरी बाबा की जन्मस्थली को भी पर्यटन सुविधाओं से विकसित किया जाएगा।

जिले में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ग्राम करहरा और अकबरपुर को भी योजना में शामिल किया गया है। वहीं जसराना के बड़े जखैया महाराज मंदिर समौर बाबा धाम करहरा शिववाटिका मंदिर और रपड़ी ईको टूरिज्म क्षेत्र में भी अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और प्रधानमंत्री की प्रेरणा से प्रदेश में प्राचीन मंदिरों और सांस्कृतिक धरोहरों का कायाकल्प किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित होने से न केवल आस्था स्थलों पर आवागमन बढ़ेगा बल्कि पर्यटन को भी नया विस्तार मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!