Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
Uncategorizedक्राइमयूपीलोकल न्यूज़

चलती ट्रेन से गिरा एयरफोर्स का जवान, दर्दनाक हादसे में दोनों पैर और एक हाथ कटे

फिरोजाबाद के चुल्हाबली गांव के पास हुआ हादसा, ड्यूटी से घर लौट रहा था जवान

चलती ट्रेन से गिरा एयरफोर्स का जवान, दर्दनाक हादसे में दोनों पैर और एक हाथ कटे

Oplus_16908288

फिरोजाबाद के चुल्हाबली गांव के पास हुआ हादसा, ड्यूटी से घर लौट रहा था जवान

फिरोजाबाद | विशेष रिपोर्ट
शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे फिरोजाबाद जनपद के चुल्हाबली गांव के पास एक बेहद दर्दनाक रेल हादसा सामने आया। कानपुर की ओर जा रही नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन से भारतीय वायुसेना का एक जवान अचानक गिरकर ट्रैक पर आ गया, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
हादसे में घायल जवान की पहचान आशीष शुक्ला के रूप में हुई है। ट्रेन की चपेट में आने से जवान की दोनों टांगें और एक हाथ बुरी तरह कट गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल जवान को तत्काल फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशीष शुक्ला ड्यूटी से अपने घर लक्ष्मणपुर तिलक, कानपुर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि जवान ट्रेन से कैसे गिरा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!