Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

मक्खनपुर पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार

52 ताश के पत्ते और ₹1,660 नकदी बरामद, गैम्बलिंग एक्ट में मुकदमा दर्ज

मक्खनपुर पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार

 

52 ताश के पत्ते और ₹1,660 नकदी बरामद, गैम्बलिंग एक्ट में मुकदमा दर्ज

 

फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर पुलिस ने अवैध जुआ एवं सट्टे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते और ₹1,660 की नकदी बरामद की है।

 

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर टीम ने कस्बा मक्खनपुर में शमशान घाट जाने वाले रास्ते के पास दबिश देकर जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान घनश्याम पुत्र कालीचरन, गौरव पुत्र भूपाल, बबलू पुत्र स्वर्गीय भागीरथ तथा रामजी उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र रूपनारायण, सभी निवासी ग्राम जिजौली, थाना मक्खनपुर, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना मक्खनपुर में मु0अ0सं0 232/2026, धारा 13 जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

 

थानाध्यक्ष चमन कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक यश कुमार, कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह, रिजर्व कांस्टेबल विवेक कुमार, रिजर्व कांस्टेबल रजनीश कुमार एवं कांस्टेबल चालक प्रशान्त राणा शामिल रहे।

 

Pink City Times | PCT News

स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!