Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

जसराना में महिला से टप्पेबाजी, ऑटो में बैठाकर ले गए कान के कुंडल और पैंडल

बैंक से बैलेंस चेक कर लौट रही आशा कार्यकर्ता को रास्ता पूछने के बहाने युवकों ने बनाया निशाना, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया

जसराना में महिला से टप्पेबाजी, ऑटो में बैठाकर ले गए कान के कुंडल और पैंडल

बैंक से बैलेंस चेक कर लौट रही आशा कार्यकर्ता को रास्ता पूछने के बहाने युवकों ने बनाया निशाना, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया

जसराना। थाना जसराना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी आशा कार्यकर्ता श्रीमती देवी पत्नी महेशपाला सिंह के साथ टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। महिला सोमवार शाम स्टेट बैंक में अपना बैलेंस चेक करने गई थीं। बैंक से लौटते समय रास्ते में उन्हें दो युवक मिले, जिन्होंने एटा जाने का रास्ता पूछा।

महिला के अनुसार, बातचीत के दौरान एक ऑटो वहां पहुंचा, जिसमें दोनों युवक और महिला बैठ गए। आरोप है कि युवक महिला को ऑटो से बैंक के पीछे की ओर ले गए और वहां उसके कान के कुंडल तथा पैंडल एक बैग में रखवा लिए। इसके बाद दोनों युवक वहां से चले गए।

युवकों के जाने के बाद महिला को अपने साथ हुई टप्पेबाजी का अहसास हुआ। उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला टप्पेबाजी का है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!