Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, श्रीनगर तिराहे से पचोखरा पुलिस ने दबोचा

मु0अ0सं0 159/26 में कई दिनों से फरार चल रहा था आरोपी, थाना पचोखरा पुलिस ने अभियान के तहत की कार्रवाई

फिरोजाबाद: दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, श्रीनगर तिराहे से पचोखरा पुलिस ने दबोचा

 

मु0अ0सं0 159/26 में कई दिनों से फरार चल रहा था आरोपी, थाना पचोखरा पुलिस ने अभियान के तहत की कार्रवाई

फिरोजाबाद | PCT News

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पचोखरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दुष्कर्म से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार थाना पचोखरा में पंजीकृत मु0अ0सं0 159/2026 के अंतर्गत धारा 64(2)(ट) बीएनएस में वांछित आरोपी पातीराम पुत्र सियाराम बघेल, निवासी नगला सूरज, थाना पचोखरा, जनपद फिरोजाबाद को श्रीनगर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना पचोखरा पुलिस टीम द्वारा की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह, कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार एवं कांस्टेबल नितिन भाटी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!