क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

तमंचा, कारतूस और चोरी के मोबाइल संग दो शातिर दबोचे, पुलिस की चेकिंग में खुली करतूत

सिरसागंज पुलिस ने नगला गड़रिया मोड़ से किया गिरफ्तार, एक के पास तमंचा-कारतूस तो दूसरे के पास मिला अवैध चाकू, नकदी भी बरामद

तमंचा, कारतूस और चोरी के मोबाइल संग दो शातिर दबोचे, पुलिस की चेकिंग में खुली करतूत

सिरसागंज पुलिस ने नगला गड़रिया मोड़ से किया गिरफ्तार, एक के पास तमंचा-कारतूस तो दूसरे के पास मिला अवैध चाकू, नकदी भी बरामद

 

फिरोजाबाद। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिरसागंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, चाकू, चोरी के मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत नगला गड़रिया मोड़ भदान रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने गौरव उर्फ समीर और कमल बाबू को दबोच लिया। तलाशी के दौरान गौरव के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जबकि कमल के पास से एक अवैध चाकू मिला।

इसके अलावा दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन और 2400 रुपये नकद भी बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर थाना सिरसागंज में आर्म्स एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव उर्फ समीर पुत्र मियाजी लाल तथा कमल बाबू पुत्र आजाद, निवासी गिहार कॉलोनी थाना सिरसागंज के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गौरव उर्फ समीर के खिलाफ पहले भी एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है, जबकि कमल बाबू के खिलाफ भी वर्तमान मामले में कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ कर अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!