श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण
सुरक्षा, यातायात और बैरिकेडिंग व्यवस्थाओं का लिया जायजा, भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू; सीसीटीवी से कांवड़ मार्ग की निगरानी

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण
सुरक्षा, यातायात और बैरिकेडिंग व्यवस्थाओं का लिया जायजा, भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू; सीसीटीवी से कांवड़ मार्ग की निगरानी
फिरोजाबाद। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी फिरोजाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य लांग्हे ने कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग तथा कांवड़ियों के सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए किए गए इंतजामों को मौके पर परखा। अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू
कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित दुर्घटनाओं एवं यातायात संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्जन प्रभावी ढंग से लागू किया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा कांवड़ मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है।
सीसीटीवी से भीड़ पर नजर
कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी नियंत्रित किया जा रहा है।
पुलिस मित्र और स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे ने कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में स्थानीय लोगों और पुलिस मित्रों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस का उद्देश्य कांवड़ियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और यात्रा के दौरान आमजन को भी किसी प्रकार की परेशानी न होने देना है।
PCT News Digital | फिरोजाबाद




