Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
Uncategorizedयूपीराज्यलोकल न्यूज़

विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा: आदर्श समाज इंटर कॉलेज में संगोष्ठी व वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कोमल फाउंडेशन एवं विश्व युवक केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अश्वनी राजौरिया बोले— "पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी निरंतर जिम्मेदारी है"

विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा: आदर्श समाज इंटर कॉलेज में संगोष्ठी व वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कोमल फाउंडेशन एवं विश्व युवक केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अश्वनी राजौरिया बोले— “पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी निरंतर जिम्मेदारी है”

फिरोजाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा (05 जून से 05 जुलाई 2026) के अंतर्गत कोमल फाउंडेशन एवं विश्व युवक केंद्र, नई दिल्ली के सहयोग से आदर्श समाज इंटर कॉलेज, दौलतपुर में पर्यावरण जन-जागरूकता संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और लगातार घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाए। कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अतिथियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी निरंतर जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सकता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत युवाओं और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी है।

मदन गोपाल ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरूकता के साथ-साथ सामूहिक सहभागिता भी आवश्यक है। समाज के प्रत्येक वर्ग को इस अभियान से जुड़कर हरित और प्रदूषण मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

विद्यालय के प्रबंधक रामवीर सिंह यादव ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में कोमल फाउंडेशन के स्वयंसेवक नरेंद्र कुमार, प्रभात कुमार, लाखन सिंह, मानपाल सिंह, ओमप्रकाश सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

संवाददाता: दुष्यंत यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!