सिरसागंज में 4 जुलाई को खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग का जागरूकता कार्यक्रम, रोजगार योजनाओं की दी जाएगी जानकारी
जीरो पॉवर्टी लाइन' के अंतर्गत चिन्हित लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर रहेगा विशेष फोकस, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की भी दी जाएगी जानकारी

सिरसागंज में 4 जुलाई को खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग का जागरूकता कार्यक्रम, रोजगार योजनाओं की दी जाएगी जानकारी
‘जीरो पॉवर्टी लाइन’ के अंतर्गत चिन्हित लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर रहेगा विशेष फोकस, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की भी दी जाएगी जानकारी
संवाददाता : दुष्यंत यादव
फिरोजाबाद। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा विपणन विकास सहायता योजना (एससीएसपी) के अंतर्गत 4 जुलाई 2026 को तहसील सिरसागंज में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रम का उद्देश्य ‘जीरो पॉवर्टी लाइन’ के अंतर्गत चिन्हित व्यक्तियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित सभी रोजगारपरक एवं लाभार्थीपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान आवेदन से लेकर उद्योग स्थापना तक की पूरी प्रक्रिया विभाग की आधिकारिक वेबसाइट UPKVIB.GOV.IN के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किए जाने की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा योजनाओं से मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से अवगत कराया जाएगा।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने जनपद के पात्र एवं इच्छुक लोगों से अपील की है कि वे 4 जुलाई को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाएं।




