फिरोजाबाद पुलिस का ‘ऑपरेशन दहन’: 14.58 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ भस्म, 70 एनडीपीएस मामलों का माल नष्ट
2964.904 किलोग्राम गांजा, चरस, डायजापाम समेत अन्य मादक पदार्थों का आगरा स्थित वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में किया गया विनष्टीकरण

फिरोजाबाद पुलिस का ‘ऑपरेशन दहन’: 14.58 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ भस्म, 70 एनडीपीएस मामलों का माल नष्ट
2964.904 किलोग्राम गांजा, चरस, डायजापाम समेत अन्य मादक पदार्थों का आगरा स्थित वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में किया गया विनष्टीकरण 
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ अभियान के तहत मंगलवार को फिरोजाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न एनडीपीएस (NDPS) मामलों में जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट कराया। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन के निर्देशन, पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा रेंज के पर्यवेक्षण तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में संपन्न हुई।
पुलिस के अनुसार थाना रसूलपुर, मक्खनपुर, टूंडला, पचोखरा, शिकोहाबाद और सिरसागंज में दर्ज 70 एनडीपीएस मामलों से संबंधित गांजा, चरस, डायजापाम तथा अन्य मादक पदार्थों की कुल 2964.904 किलोग्राम मात्रा को नष्ट किया गया। जब्त किए गए इन मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 14 करोड़ 58 लाख 58 हजार 280 रुपये आंकी गई है।
यह विनष्टीकरण आगरा जनपद के एत्मादपुर स्थित जेआरआर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड में कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण फिरोजाबाद, क्षेत्राधिकारी कार्यालय तथा संबंधित थाना प्रभारियों ने आवश्यक अभिलेखों सहित जब्त माल प्रस्तुत किया। इसके बाद जनपदीय डीडीसी कमेटी और उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में मादक पदार्थों को भस्मक भट्टी में नष्ट कराया गया।
थानावार नष्ट किया गया माल
थाना शिकोहाबाद: 57 मामलों से 3.364 किलोग्राम
थाना रसूलपुर: 7 मामलों से 299.170 किलोग्राम
थाना सिरसागंज: 3 मामलों से 1953.370 किलोग्राम
थाना मक्खनपुर: 1 मामले से 98 किलोग्राम
थाना टूंडला: 1 मामले से 171 किलोग्राम
थाना पचोखरा: 1 मामले से 440 किलोग्राम
कुल नष्ट किया गया मादक पदार्थ: 2964.904 किलोग्राम
अनुमानित कुल कीमत: ₹14,58,58,280
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ‘ऑपरेशन दहन’ का उद्देश्य एनडीपीएस मामलों में जब्त मादक पदार्थों का समयबद्ध और विधिसम्मत विनष्टीकरण सुनिश्चित करना है, ताकि इनका दोबारा दुरुपयोग न हो सके।




