फिरोजाबाद में व्यापारी सम्मेलन की तैयारी तेज जिला व्यापार मंडल गठन की होगी घोषणा
26 अप्रैल को होगा भव्य सम्मेलन 50 व्यापारियों का सम्मान महिला व्यापारियों को मिलेगा विशेष मंच

फिरोजाबाद में व्यापारी सम्मेलन की तैयारी तेज जिला व्यापार मंडल गठन की होगी घोषणा
26 अप्रैल को होगा भव्य सम्मेलन 50 व्यापारियों का सम्मान महिला व्यापारियों को मिलेगा विशेष मंच
खबर
फिरोजाबाद के दुर्गा नगर हनुमान रोड स्थित बाजार समिति द्वारा कान्हा जी रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में आगामी 26 अप्रैल 2026 को होने वाले व्यापारी सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी दी गई।
समिति के अध्यक्ष ने बताया कि यह सम्मेलन अब जिला स्तर के व्यापार मंडल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की मौजूदगी में फिरोजाबाद जिला इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
समिति के कोषाध्यक्ष ने कहा कि संस्था लंबे समय से व्यापारियों के हित में कार्य कर रही है और इस कार्यक्रम की आर्थिक व्यवस्था भी समिति द्वारा ही की जा रही है।
सम्मेलन के संयोजक जतिन अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह के शामिल होने की संभावना है, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नानक चन्द्र जी करेंगे।
महामंत्री अरविन्द शर्मा ने इसे फिरोजाबाद का पहला ऐसा आयोजन बताया जिसमें महिला व्यापारियों का विशेष सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में कुल 50 व्यापारियों को सम्मानित किया जाएगा।
उल्लास गर्ग ने कहा कि यह व्यापार मंडल सभी व्यापारियों को बिना किसी भेदभाव के साथ लेकर चलेगा और उनके हितों के लिए कार्य करेगा।
सहसंयोजक संतोष गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन में कवि सम्मेलन और माता रानी के भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा जिससे कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जाएगा।




