Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
Uncategorizedयूपीलोकल न्यूज़

देहात के बेटे अजीत ने किया कमाल हाई स्कूल में 88 दशमलव 33 प्रतिशत अंक से बढ़ाया गांव का मान

साधारण किसान परिवार से आने वाले छात्र ने मेहनत और लगन से हासिल की बड़ी सफलता

देहात के बेटे अजीत ने किया कमाल हाई स्कूल में 88 दशमलव 33 प्रतिशत अंक से बढ़ाया गांव का मान

साधारण किसान परिवार से आने वाले छात्र ने मेहनत और लगन से हासिल की बड़ी सफलता

खबर

शेरपुर जलालपुर देहात के होनहार छात्र अजीत ने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में 88 दशमलव 33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है अजीत पंडित रामकिशन महाराज इंटर कॉलेज मटसेना का छात्र है और उसने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय तथा पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है

अजीत की इस उपलब्धि से उसके परिवार में खुशी का माहौल है सीमित संसाधनों के बीच एक साधारण किसान परिवार से आने वाले अजीत ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है

विद्यालय के शिक्षकों ने अजीत की लगन अनुशासन और निरंतर परिश्रम की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है वहीं गांव के लोगों ने भी उसे बधाई देते हुए गर्व व्यक्त किया है

अजीत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन के बिना यह सफलता संभव नहीं थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!