Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

जिलाधिकारी ने भूमि संरक्षण कार्यों का किया औचक निरीक्षण जल संचयन और वृक्षारोपण पर दिया जोर

धीरपुरा में 77 हेक्टेयर परियोजना क्षेत्र में तेजी से काम 10 से 15 हजार पौधे लगाने के निर्देश किसानों को फलदार पौधों के लिए किया प्रेरित

जिलाधिकारी ने भूमि संरक्षण कार्यों का किया औचक निरीक्षण जल संचयन और वृक्षारोपण पर दिया जोर

 

धीरपुरा में 77 हेक्टेयर परियोजना क्षेत्र में तेजी से काम 10 से 15 हजार पौधे लगाने के निर्देश किसानों को फलदार पौधों के लिए किया प्रेरित

 

खबर

फिरोजाबाद के विकासखंड टूंडला अंतर्गत ग्राम पंचायत धीरपुरा में संचालित कप्तान सिंह की ठार परियोजना का जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ औचक निरीक्षण किया

यह परियोजना भूमि संरक्षण अधिकारी इकाई चतुर्थ के अधीन संचालित की जा रही है जिसमें कुल 77 हेक्टेयर क्षेत्रफल में कार्य प्रस्तावित है अब तक 34.80 हेक्टेयर क्षेत्र में कच्चे कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि समोच्चरेखीय बांध 10.15 हेक्टेयर पेरीफेरल बांध 7.20 हेक्टेयर समतलीयकरण 6.25 हेक्टेयर और अवरोध बांध 11.20 हेक्टेयर में कार्य संपन्न हो चुका है

जिलाधिकारी ने भूमि संरक्षण अधिकारी को निर्देश दिए कि क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जाए और किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कटहल नींबू जामुन और बेल जैसे फलदार पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किसान कप्तान सिंह से भी बातचीत की किसान ने बताया कि पहले जल संरक्षण की कमी और मृदा कटाव के कारण फसलों की पैदावार कम होती थी लेकिन अब मेडबंदी के बाद खेत का पानी खेत में ही रुक रहा है जिससे सरसों गेहूं और आलू की पैदावार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है

जिलाधिकारी ने क्षेत्र में वन विकसित करने और 10 से 15 हजार पौधे लगाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि भूमि संरक्षण और जल संचयन से ही कृषि उत्पादकता को स्थाई मजबूती मिल सकती है

इस अवसर पर उप निदेशक कृषि सत्येंद्र प्रताप सिंह जिला कृषि अधिकारी भूमि संरक्षण अधिकारी जिला प्रभागीय वन अधिकारी भागेंद्र कुमार उप जिलाधिकारी अंकित वर्मा खंड विकास अधिकारी और पर्यटन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!