फिरोजाबाद पहुंचे शिवपाल यादव, भाजपा और ओपी राजभर पर साधा निशाना; बोले- 2027 में बनेगी सपा सरकार
शोक संवेदना व्यक्त करने आए सपा राष्ट्रीय महासचिव ने प्रेसवार्ता में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कांग्रेस गठबंधन और अयोध्या चोरी प्रकरण पर रखी पार्टी की बात
फिरोजाबाद पहुंचे शिवपाल यादव, भाजपा और ओपी राजभर पर साधा निशाना; बोले- 2027 में बनेगी सपा सरकार

शोक संवेदना व्यक्त करने आए सपा राष्ट्रीय महासचिव ने प्रेसवार्ता में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कांग्रेस गठबंधन और अयोध्या चोरी प्रकरण पर रखी पार्टी की बात

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव Shivpal Singh Yadav रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने फिरोजाबाद पहुंचे। शोक सभा के बाद उन्होंने एक होटल में मीडिया से बातचीत की और इस दौरान भाजपा, Om Prakash Rajbhar तथा प्रदेश की कानून-व्यवस्था समेत कई राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के 36 घंटे के उत्तर प्रदेश दौरे पर पूछे गए सवाल के जवाब में शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह तैयार है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने जनता के हित में कोई बड़ा काम नहीं किया और प्रदेश में बेरोजगारी व भ्रष्टाचार चरम पर है। उनका कहना था कि Akhilesh Yadav ही प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे।
ओपी राजभर द्वारा दिए गए बयान कि “अखिलेश यादव केवल यादवों का भला करते हैं” पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि “उनके मुंह में जो आता है, वह बोलते हैं। उन्हें किसी विशेष डॉक्टर से इलाज की आवश्यकता है।”
कृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए संतों की ओर से कर सेवा किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि संतों से हमेशा जनता के हित में काम करने की अपेक्षा रहती है।
अयोध्या में कथित करोड़ों रुपये की चोरी के मामले पर बोलते हुए शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि इस प्रकरण में छोटे लोगों को जानबूझकर फंसाया जा रहा है, जबकि वास्तविक जिम्मेदार लोगों को बचाया जा रहा है। उन्होंने इसे “राम के नाम पर चोरी” करार दिया।
समाजवादी पार्टी के बड़े जनआंदोलनों में सक्रिय न दिखाई देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द ही पूरे दमखम के साथ सड़क पर उतरेगी और जनता के मुद्दों को लेकर आंदोलन करेगी।
वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि फिलहाल समाजवादी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन बना हुआ है।




