Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
खेलयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद के अटल पार्क में बढ़ेंगी सुविधाएं, मॉर्निंग वॉक सुबह 5 से 8 बजे तक रहेगी निशुल्क

नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने किया औचक निरीक्षण, थर्ड पार्टी करेगी रखरखाव; झूले, भूलभुलैया और अन्य सुविधाओं का होगा बेहतर संचालन

फिरोजाबाद के अटल पार्क में बढ़ेंगी सुविधाएं, मॉर्निंग वॉक सुबह 5 से 8 बजे तक रहेगी निशुल्क

 

नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने किया औचक निरीक्षण, थर्ड पार्टी करेगी रखरखाव; झूले, भूलभुलैया और अन्य सुविधाओं का होगा बेहतर संचालन

फिरोजाबाद | PCT News Digital

फिरोजाबाद नगर निगम शहर के प्रमुख अटल पार्क को और अधिक व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसी क्रम में नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने अटल पार्क का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने बताया कि शहरवासियों को बेहतर मनोरंजन और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पार्क में कई नई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए नए झूले लगाए गए हैं, जबकि पार्क में पहले से संचालित भूलभुलैया (Maze) का संचालन भी नियमित रूप से जारी रहेगा।

नगर आयुक्त ने जानकारी दी कि अटल पार्क के संचालन एवं रखरखाव का कार्य अब थर्ड पार्टी एजेंसी को सौंप दिया गया है। यह एजेंसी पार्क की साफ-सफाई, रखरखाव और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करेगी, जिससे आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह 5:00 बजे से 8:00 बजे तक मॉर्निंग वॉक के लिए आने वाले नागरिकों से कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके बाद पार्क में प्रवेश के लिए 10 रुपये प्रति व्यक्ति का शुल्क निर्धारित किया गया है। इस शुल्क का उपयोग पार्क के रखरखाव, स्वच्छता और सुविधाओं के संचालन पर किया जाएगा।

नगर आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि झूले, भूलभुलैया तथा अन्य मनोरंजन सुविधाओं का उपयोग करने वाले लोगों से निर्धारित शुल्क लिया जाएगा, ताकि पार्क की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखा जा सके और नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिलती रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!