Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में सर्पदंश की घटनाओं से बढ़ी दहशत, अलग-अलग क्षेत्रों में कई लोग बने शिकार; जर्की निवासी युवक को काटने वाले सांप को पिता डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर ले पहुंचे

बारिश के मौसम में बढ़ा सर्पदंश का खतरा, चिकित्सकों ने समय पर इलाज कराने और सावधानी बरतने की दी सलाह

फिरोजाबाद में सर्पदंश की घटनाओं से बढ़ी दहशत, अलग-अलग क्षेत्रों में कई लोग बने शिकार; जर्की निवासी युवक को काटने वाले सांप को पिता डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर ले पहुंचे

oplus_0

बारिश के मौसम में बढ़ा सर्पदंश का खतरा, चिकित्सकों ने समय पर इलाज कराने और सावधानी बरतने की दी सलाह

oplus_0

फिरोजाबाद। जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। रविवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कई लोगों के सांप के काटने के मामले सामने आए, जिससे ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है।

oplus_0

जानकारी के अनुसार, थाना मक्खनपुर क्षेत्र के ग्राम साथी निवासी बदामी देवी (55 वर्ष) पत्नी वीरपाल, थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के ग्राम अलादीपुरा निवासी अमरावती (29 वर्ष) पत्नी सत्य प्रकाश तथा थाना खैरगढ़ क्षेत्र के पोपगढ़ निवासी मीता देवी (36 वर्ष) पत्नी सत्य प्रकाश को सांप ने काट लिया। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

इसी बीच एक अलग और हैरान करने वाला मामला जर्की गांव से सामने आया। यहां निवासी प्रेमपाल के पुत्र को सांप ने काट लिया। घटना के बाद प्रेमपाल ने घबराने के बजाय सांप को सावधानीपूर्वक एक डिब्बे में बंद कर लिया और अपने पुत्र को लेकर जिला ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। वहां चिकित्सकों को घटना की जानकारी देकर बेटे का उपचार शुरू कराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब प्रेमपाल डिब्बे में बंद सांप को पत्रकारों और अन्य लोगों को दिखा रहे थे, तभी सांप अचानक डिब्बे से बाहर निकल आया और जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद प्रेमपाल ने सतर्कता दिखाते हुए लाठी की मदद से सांप को दोबारा काबू में किया और सुरक्षित तरीके से फिर डिब्बे में बंद कर दिया।

बारिश के मौसम में खेतों, झाड़ियों, जलभराव वाले स्थानों और घरों के आसपास सांपों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय न गंवाएं, बल्कि पीड़ित को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर चिकित्सकीय उपचार कराएं।

बारिश के मौसम में सर्पदंश से बचाव के उपाय

घर और आसपास झाड़ियां, कूड़ा-करकट एवं घास साफ रखें।

रात के समय बाहर निकलते समय टॉर्च का उपयोग करें।

खेतों या जलभराव वाले क्षेत्रों में जाते समय जूते और पूरे कपड़े पहनें।

बच्चों को खुले स्थानों, झाड़ियों और गड्ढों के पास अकेले न जाने दें।

यदि सांप काट ले तो प्रभावित अंग को अनावश्यक रूप से न हिलाएं और तुरंत अस्पताल पहुंचें।

झाड़-फूंक या अप्रमाणित उपचार के बजाय केवल चिकित्सकीय सलाह और इलाज पर भरोसा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!