Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराज्यलोकल न्यूज़

जले कैंपिंग कोच का डीआरएम ने किया निरीक्षण

शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास पहुंचकर घटनास्थल का लिया जायजा, अधिकारियों से आग लगने की घटना की ली जानकारी

जले कैंपिंग कोच का डीआरएम ने किया निरीक्षण

शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास पहुंचकर घटनास्थल का लिया जायजा, अधिकारियों से आग लगने की घटना की ली जानकारी

शिकोहाबाद। रेलवे स्टेशन के पास 12 सितंबर को जले ट्रैक मेंटेनेंस कैंपिंग कोच का शुक्रवार को प्रयागराज मंडल के डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने निरीक्षण किया। डीआरएम परख स्पेशल सैलून से शिकोहाबाद पहुंचे और अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर जाकर जले हुए कोच की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने अधीनस्थ अधिकारियों से कैंपिंग कोच में आग लगने की घटना के संबंध में जानकारी ली। आग लगने से कैंपिंग कोच पूरी तरह जल गया था। घटना के दौरान कोच में रखा गैस सिलिंडर भी फट गया था, जिसकी चपेट में आने से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया था।

घटना की जांच के लिए रेलवे की ओर से चार सदस्यीय समिति गठित की गई थी। डीआरएम ने निरीक्षण के दौरान अन्य ट्रैक मेंटेनेंस कोचों के अंदर जाकर वहां रखी मशीनों और उपकरणों की भी जानकारी ली।

करीब 30 से 40 मिनट तक घटनास्थल और ट्रैक मेंटेनेंस कोचों का निरीक्षण करने के बाद डीआरएम परख स्पेशल सैलून से मैनपुरी के लिए रवाना हो गए।

PCT News Digital | Pink City Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!