प. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026: भाजपा पश्चिम मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
फिरोजाबाद, 03 अप्रैल 2026।

प. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026: भाजपा पश्चिम मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
फिरोजाबाद, 03 अप्रैल 2026।
भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम मंडल द्वारा कोटला रोड स्थित आशीर्वाद पैलेस में “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026” के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस में मुख्य वक्ता के रूप में सदर विधायक श्री मनीष असीजा उपस्थित रहे।

विधायक मनीष असीजा ने अपने संबोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, उनके योगदान और उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ की अवधारणा को भारतीय राजनीति की मूल आत्मा बताते हुए कहा कि इन सिद्धांतों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही भाजपा का लक्ष्य है।
उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार भारतीय संस्कृति और मूल्यों को आधुनिक राजनीति के साथ जोड़ते हुए सरकार जनहित में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नामित पार्षद हरिओम वर्मा, मनोरमा प्रजापति, विनोद पचौरी, प्रमोद बघेल, योगेंद्र बाबा, पार्षद सुनील मिश्रा, प्रमोद राजोरिया, धर्मपाल राठौर, नरेश शर्मा (नीटू), आशीष दिवाकर, रजत राठौर, आशीष यादव, हिमांशु शर्मा, दीपक गुप्ता (कालू), आकाश गुप्ता, अमन मिश्रा, कैलाश ओझा, करन राठौर, अर्चित गुप्ता, आकृति सहयोगी, गुड्डी देवी, गोविंद ओझा, आकाश कुशवाह एवं ईशु राठौर सहित मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंडल पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही और प्रशिक्षण के दूसरे दिन भी विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें संगठन और विचारधारा से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।




