Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
Uncategorizedयूपीलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में  स्कूल चलो अभियान की गूंज, CM योगी के संदेश के साथ बच्चों के नामांकन पर जोर

बीआरसी फिरोजाबाद समेत जनपद भर के स्कूलों में लाइव प्रसारण, अधिकारियों ने शिक्षा से जोड़ने का दिया संकल्प

फिरोजाबाद में  स्कूल चलो अभियान की गूंज, CM योगी के संदेश के साथ बच्चों के नामांकन पर जोर

Oplus_16908288

बीआरसी फिरोजाबाद समेत जनपद भर के स्कूलों में लाइव प्रसारण, अधिकारियों ने शिक्षा से जोड़ने का दिया संकल्प

फिरोजाबाद | 04 अप्रैल 2026
प्रदेश में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “स्कूल चलो अभियान” का शुभारम्भ आज योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी के कम्पोजिट विद्यालय शिवपुर से किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण फिरोजाबाद के बीआरसी सहित जनपद के सभी ब्लॉकों और विद्यालयों में दिखाया गया, जिससे स्थानीय स्तर पर भी अभियान को लेकर उत्साह देखने को मिला।
बीआरसी फिरोजाबाद में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय, खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश अकेला समेत कई अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से सीएम मॉडल कम्पोजिट विद्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है। इन विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे बच्चों को बेहतर शैक्षिक माहौल मिल सकेगा।
अभियान के तहत तीन वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों को आंगनबाड़ी एवं बालवाटिका से जोड़ने और छह वर्ष के बच्चों का कक्षा-1 में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए।
ब्लॉक प्रमुख ने भी सरकार के शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने में समाज की सहभागिता बेहद जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से मिलकर अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर एलईडी वैन के साथ जागरूकता रैली को रवाना किया, जिसका उद्देश्य गांव-गांव तक शिक्षा का संदेश पहुंचाना रहा।
अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए अभिभावकों से बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उन्हें विद्यालयों से जोड़ने की अपील की।

(रिपोर्ट: फिरोजाबाद ब्यूरो)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!