Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
धर्मयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी: शांतिपूर्ण माहौल में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

थाना दक्षिण क्षेत्र की शाही मस्जिद से निकला जुलूस, बड़ी संख्या में अकीदतमंद हुए शामिल

फिरोजाबाद में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी: शांतिपूर्ण माहौल में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

थाना दक्षिण क्षेत्र की शाही मस्जिद से निकला जुलूस, बड़ी संख्या में अकीदतमंद हुए शामिल

 

फिरोजाबाद। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित शाही मस्जिद से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया और पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद ﷺ की सीरत, अमन, मोहब्बत व भाईचारे का संदेश दिया।

 

जुलूस के दौरान इमामों और उलेमाओं का सम्मान एवं इस्तकबाल किया गया। आयोजकों के अनुसार, राजनीतिक व्यक्तियों को जुलूस से दूर रखा गया और अकीदतमंदों ने इमामों के पीछे पैदल चलकर अनुशासन बनाए रखा।

 

हाफिज ताबिश ने बताया कि जुलूस के दौरान शासन-प्रशासन की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया गया। बाइक और एक्टिवा से जुलूस में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई, जिससे निर्धारित पैदल रूट पर जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ा।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना दक्षिण प्रभारी मय फोर्स मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने निर्धारित रूट पर जुलूस को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।

 

हाफिज आरिफ ने प्रशासन और पुलिस के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि जुलूस-ए-मोहम्मदी शांतिपूर्ण एवं अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ। आयोजकों ने सभी अकीदतमंदों और प्रशासन का सहयोग के लिए आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!