Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

मक्खनपुर में घर के अंदर महिला का शव मिलने से सनसनी, गले पर चोट के निशान; हत्या के बाद फांसी पर लटकाने की आशंका

बाहर से बंद मिला था मकान का ताला, पुलिस ने तोड़कर बरामद किया शव; पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारण का खुलासा

मक्खनपुर में घर के अंदर महिला का शव मिलने से सनसनी, गले पर चोट के निशान; हत्या के बाद फांसी पर लटकाने की आशंका

बाहर से बंद मिला था मकान का ताला, पुलिस ने तोड़कर बरामद किया शव; पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारण का खुलासा

मक्खनपुर (फिरोजाबाद)।

मक्खनपुर कस्बे के स्टेशन रोड स्थित एक गली में शुक्रवार को एक महिला का शव उसके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घर का बाहर से बंद ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां महिला मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जांच में गले पर धारदार हथियार से वार किए जाने और बाद में शव को फांसी पर लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

Oplus_16908288

मृतका की पहचान रामवती उर्फ सरोज (लगभग 50 वर्ष), पत्नी स्व. आरबी सिंह, निवासी स्टेशन रोड, मक्खनपुर के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह घर में अकेली रहती थीं। उनका बेटा सिद्धांत खैरागढ़ क्षेत्र के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत है।

स्थानीय लोगों के अनुसार महिला को गुरुवार रात करीब 10 बजे तक देखा गया था। इसके बाद शुक्रवार को परिचितों ने कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का बाहर से बंद ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो महिला का शव बरामद हुआ।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला के कानों से कुंडल गायब मिले हैं। ऐसे में लूट के उद्देश्य से हत्या किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। वहीं कुछ स्थानीय लोगों का दावा है कि घटना से पहले दो संदिग्ध व्यक्तियों को गली में आते-जाते देखा गया था। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि वे किराएदार बनकर घर तक पहुंचे थे। हालांकि इन दावों की पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और पूरे कस्बे में घटना चर्चा का विषय बन गई।

क्षेत्राधिकारी शेखर सेंगर ने बताया कि मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!