Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 72वें स्थापना वर्ष में प्रवेश का समारोह, नई जिला एवं यूनियन टीम का किया स्वागत

स्थापना दिवस पर श्रमिक हित, उद्योग विकास और राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प, श्रम कानूनों की दी गई जानकारी

भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 72वें स्थापना वर्ष में प्रवेश का समारोह, नई जिला एवं यूनियन टीम का किया स्वागत

स्थापना दिवस पर श्रमिक हित, उद्योग विकास और राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प, श्रम कानूनों की दी गई जानकारी

फिरोजाबाद। भारतीय मजदूर संघ (BMS) के 72वें स्थापना वर्ष में प्रवेश के अवसर पर जिले में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, श्रमिकों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान नई यूनियन टीम का स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा श्रमिक हितों और राष्ट्र निर्माण के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता रामकांत यादव ने कहा कि 23 जुलाई केवल एक तारीख नहीं, बल्कि भारतीय श्रमिक आंदोलन के इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई 1955 को परम पूजनीय दत्तोपंत ठेंगड़ी ने भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की थी। उस समय संगठन ने भारतीयता पर आधारित श्रम दर्शन प्रस्तुत करते हुए “राष्ट्र हित–उद्योग हित–श्रमिक हित” तथा “राष्ट्रहित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम” जैसे प्रेरक सूत्र दिए, जो आज भी संगठन की कार्यशैली का आधार हैं।

जिला अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ आज अपने 72वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जो लाखों कार्यकर्ताओं की तपस्या और “राष्ट्र प्रथम” की भावना का परिणाम है। उन्होंने सभी श्रमिकों से श्रमिक सम्मान, उद्योग विकास और राष्ट्र उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान बिजली विभाग की नई यूनियन टीम का स्वागत किया गया। सुभाष चन्द्र को यूनियन जिला अध्यक्ष, राहुल यादव को यूनियन जिला मंत्री, अशोक को यूनियन उपाध्यक्ष, बंटू कुमार को जिला यूनियन मीडिया प्रभारी, अनीता तिवारी को आशा बहनों की संयोजक तथा ममता देवी को सह-संयोजक मनोनीत किया गया।

नई टीम के गठन के अवसर पर शिशुपाल तिवारी, जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ, ने सभी पदाधिकारियों को संगठन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं राधा शंखवार, महानगर मंत्री, ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में श्रम विभाग से उपस्थित विनीत त्रिपाठी एवं उनकी टीम ने श्रमिक कार्ड, श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा श्रम कानूनों से संबंधित कानूनी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर डॉ. अरुण कुमार, शंकर लाल (बार एसोसिएशन अध्यक्ष), दिनेश यादव (विधिक सलाहकार, BMS), अभय कुमार, अजय भास्कर, तेजस्वी चतुर्वेदी (कोषाध्यक्ष), तारा चन्द्र, विजय कुमार शर्मा, भानु प्रताप, विवेक सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रमिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन “राष्ट्रहित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम”, “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय BMS” के उद्घोष के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!