फिरोजाबाद में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, 1122 वाहनों के चालान, 6 वाहन सीज
मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, बिना हेलमेट और तीन सवारी के खिलाफ 3 दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान

फिरोजाबाद में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, 1122 वाहनों के चालान, 6 वाहन सीज
मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, बिना हेलमेट और तीन सवारी के खिलाफ 3 दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान
जनपद फिरोजाबाद में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस उपमहानिरीक्षक यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे 3 दिवसीय विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर सघन जांच की।
इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर का उपयोग करने वाले, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले तथा तीन सवारी बैठाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 1122 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 6 वाहनों को सीज किया गया।
यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।




