Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
Uncategorized

फिरोजाबाद में पर्यटन विकास को नई रफ्तार, मंत्री जयवीर सिंह ने मंदिर परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

नगला केवल और बैजुआ मंदिरों के सौंदर्यीकरण पर करोड़ों की लागत, धार्मिक पर्यटन के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

फिरोजाबाद में पर्यटन विकास को नई रफ्तार, मंत्री जयवीर सिंह ने मंदिर परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

नगला केवल और बैजुआ मंदिरों के सौंदर्यीकरण पर करोड़ों की लागत, धार्मिक पर्यटन के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने नगला केवल स्थित श्री ब्रह्मदेव, शिवजी एवं बजरंगबली मंदिर के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का विधिविधान से पूजन कर शिलान्यास किया। इस परियोजना पर 180.76 लाख रुपये की लागत आएगी।
इसके साथ ही मंत्री ने करीब 152.79 लाख रुपये की लागत से तैयार शिव मंदिर बैजुआ में कराए गए पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार आस्था और पर्यटन को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र पर काम करते हुए गांव, गरीब, किसान और युवाओं के हितों को प्राथमिकता दे रही है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या, काशी और मथुरा-वृंदावन जैसे बड़े धार्मिक स्थलों के साथ अब छोटे तीर्थ और ग्रामीण क्षेत्रों को भी पर्यटन मानचित्र पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। इन मंदिरों का विकास न केवल धार्मिक महत्व को बढ़ाएगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि पर्यटन मंत्री के प्रयासों से फिरोजाबाद में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है और आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण हुआ है, वे क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश राजपूत, जिला महामंत्री अजीत राजपूत, सहकारी समिति अध्यक्ष अभिषेक यादव, मंदिर समिति के अरविंद पालीवाल, मंडल अध्यक्ष मंजेश शर्मा, राजवीर राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज राजपूत, कृष्णगोपाल लोधी, ओमप्रकाश राजपूत, रत्नेश राजपूत, पूरन सिंह फौजी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!