Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपी

फिरोजाबाद में कांच गोदाम चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

रामगढ़ पुलिस ने 12 बोरी कांच और ई-रिक्शा लोडर बरामद किया

फिरोजाबाद में कांच गोदाम चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

रामगढ़ पुलिस ने 12 बोरी कांच और ई-रिक्शा लोडर बरामद किया

फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ पुलिस ने कांच के गोदाम से हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया 12 प्लास्टिक बोरी में भरा कांच तथा घटना में प्रयुक्त एक ई-रिक्शा लोडर बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए भीकनपुर तिराहा से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी 10 अप्रैल को दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 226/26 के संबंध में की गई।
वादी मुस्ताक अख्तर निवासी थाना रामगढ़ क्षेत्र ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके कांच के गोदाम से कांच से भरी 12 बोरी चोरी हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए घटना का खुलासा किया और चोरी का सामान बरामद कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में मुजाहिद, फारूख उर्फ बाबू, अरसद और मोहम्मद कैफ शामिल हैं। सभी आरोपी थाना रामगढ़ क्षेत्र के हसमत नगर इलाके के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है तथा सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!