Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
Uncategorizedयूपी

फिरोजाबाद: बुजुर्ग से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

फिरोजाबाद जनपद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव नगला रामकुंवर से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां दबंगों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति के साथ 8 से 10 लोगों द्वारा मारपीट की जा रही है।
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक बुजुर्ग को बेरहमी से पीट रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने हुए हैं। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
मामले में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि जिस बुजुर्ग के साथ मारपीट हुई, उसके बेटे को ही पुलिस ने घर से उठाकर हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।
फिलहाल, वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की मांग तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।
अब देखना यह होगा कि थाना नारखी पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है और पीड़ित को कब तक न्याय मिल पाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!