Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
Uncategorizedयूपी

फिरोजाबाद: 24 मई को निकलेगी महर्षि परशुराम शोभायात्रा, तैयारियां शुरू

फिरोजाबाद। महर्षि परशुराम शोभायात्रा-2026 को लेकर जिला ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) द्वारा होटल शिवम में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

फिरोजाबाद: 24 मई को निकलेगी महर्षि परशुराम शोभायात्रा, तैयारियां शुरू

oplus_0

फिरोजाबाद। महर्षि परशुराम शोभायात्रा-2026 को लेकर जिला ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) द्वारा होटल शिवम में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

Oplus_16908288

इस दौरान महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा धूमधाम, हर्षोल्लास और सादगी के साथ विधि-विधान से निकाली जाएगी।

शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष पंडित सुनील वशिष्ठ और संयोजक पंडित लक्ष्मण तिवारी ने बताया कि शोभायात्रा 24 मई (रविवार) को शाम 3 बजे राजा दाल मील, रसूलपुर से प्रारंभ होगी। यात्रा नालबंद चौराहा, श्री राधा कृष्ण मंदिर, छोटा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार, सेंट्रल टॉकीज चौराहा, बड़ा डाकखाना चौराहा और कोटला रोड होते हुए रामलीला मैदान स्थित महर्षि परशुराम शिविर पर संपन्न होगी।

उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में दो दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां, काली अखाड़े के प्रदर्शन के साथ ऊंट और घोड़े भी शामिल रहेंगे, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान शोभायात्रा-2026 की कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। जिसमें सुनील वशिष्ठ को अध्यक्ष, लक्ष्मण तिवारी को संयोजक बनाया गया। इसके अलावा मधुरिमा वशिष्ठ, शिवनाथ शर्मा, नरेंद्र वशिष्ठ, अनुराग बित्थरिया, डॉ. शिरीष शर्मा, रमा शर्मा और शैलेश मिश्रा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

शैलेंद्र तिवारी, डॉ. गौरव दीक्षित, बसंत उपाध्याय और सरोज शर्मा को सह-संयोजक, डॉ. दुर्गेश भटेले को शोभायात्रा प्रभारी, अतुल शर्मा और विकास दुबे को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं कन्हैया शर्मा, नेहा दुबे, जितेंद्र शर्मा, राघवेंद्र शर्मा टैनी, नवीन शर्मा, लवली मिश्रा, मीनाक्षी मिश्रा और अंबिका पांडे को महासचिव तथा बालगोविंद शर्मा, आशीष दीक्षित, कुशाग्र शर्मा, कृष्णकांत वशिष्ठ, अश्विनी शर्मा, अनुराग उपाध्याय, अभिमन्यु शर्मा और धार्मिक शर्मा को सचिव बनाया गया।

प्रेस वार्ता में वर्ष 2025 की शोभायात्रा के अध्यक्ष तरुण उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, सरोज शर्मा, बसंत उपाध्याय, उमाकांत पचौरी एडवोकेट, महिला जिलाध्यक्ष मिथलेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष गुड्डा पहलवान, कमलकांत मालीवाल सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!