Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
Uncategorizedयूपीलोकल न्यूज़

मैनपुरी: हर शुक्रवार महिला थाने में लग रहा परिवार परामर्श केंद्र, कई परिवारों में हो रही सुलह

मैनपुरी: हर शुक्रवार महिला थाने में लग रहा परिवार परामर्श केंद्र, कई परिवारों में हो रही सुलह

रिपोर्ट: मोहित गुप्ता, ब्यूरो चीफ मैनपुरी

मैनपुरी में पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाह के निर्देशन में प्रत्येक शुक्रवार को महिला थाने में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को आपसी सहमति और समझदारी से सुलझाना है।
परिवार परामर्श केंद्र में इस शुक्रवार को कुल 12 मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान एक दंपति को आपसी सहमति के बाद साथ विदा किया गया। अन्य मामलों में दोनों पक्षों की बात ध्यानपूर्वक सुनकर उन्हें समझाया गया और आगे की सुनवाई के लिए अगली तारीख दी गई।
केंद्र के सदस्यों द्वारा प्रत्येक केस को गंभीरता से लिया जाता है। संबंधित पक्षों को 3-4 बार बुलाकर काउंसलिंग के माध्यम से समझाने का प्रयास किया जाता है, जिससे परिवार टूटने से बच सके और आपसी विवाद खत्म हो सके।
परिवार परामर्श केंद्र के सदस्य पूरी मेहनत और लगन के साथ कार्य कर रहे हैं। इस दौरान केंद्र की सदस्य ममता चौहान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
बाइट: ममता चौहान (सदस्य, परिवार परामर्श केंद्र)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!