Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में सहकारिता को मिलेगी नई रफ्तार, डीएम ने दिए सदस्यता बढ़ाने और एग्रीमार्ट विकसित करने के निर्देश

जिला सहकारी विकास समिति की समीक्षा बैठक में योजनाओं, समितियों की वित्तीय स्थिति और किसान क्रेडिट कार्ड वितरण की हुई समीक्षा, 47 पैक्स के नियमित सर्वे के निर्देश

Oplus_16908288

फिरोजाबाद में सहकारिता को मिलेगी नई रफ्तार, डीएम ने दिए सदस्यता बढ़ाने और एग्रीमार्ट विकसित करने के निर्देश

Oplus_16908288

जिला सहकारी विकास समिति की समीक्षा बैठक में योजनाओं, समितियों की वित्तीय स्थिति और किसान क्रेडिट कार्ड वितरण की हुई समीक्षा, 47 पैक्स के नियमित सर्वे के निर्देश

Oplus_16908288

फिरोजाबाद।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सहकारी विकास समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित सहकारिता योजनाओं, सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली और उनकी वित्तीय स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सहकारिता की अहम भूमिका है। सहकारिता के माध्यम से किसानों और ग्रामीणों को सीधे लाभ पहुंचाकर जिले के आर्थिक विकास को नई गति दी जा सकती है।
उन्होंने कृषि एवं सहकारिता को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से एग्रीमार्ट विकसित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही विशेष अभियान चलाकर सहकारी समितियों की सदस्यता बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक किसान और ग्रामीण इस व्यवस्था से जुड़ सकें।

Oplus_16908288

डीएम ने सभी सहकारी समितियों के आधिकारिक बैंक खाते जिला सहकारी बैंक में खुलवाने, नवगठित समितियों के उर्वरक लाइसेंस जल्द जारी कराने तथा पात्र सदस्यों के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) स्वीकृत कर उनका शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जनपद में वर्तमान में 47 पैक्स (प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां) सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। इस पर जिलाधिकारी ने नियमित सर्वे कराने और सभी कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में जिला सहकारी अधिकारी, जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा नाबार्ड के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!