Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

स्कूल बस में नातियों को बैठाकर लौट रही 60 वर्षीय महिला को कैंटर ने कुचला, मौके पर मौत

सिरसागंज के रुंधेमई गांव के पास सड़क पार करते समय हुआ हादसा, ग्रामीणों ने कैंटर पकड़कर पुलिस के हवाले किया

स्कूल बस में नातियों को बैठाकर लौट रही 60 वर्षीय महिला को कैंटर ने कुचला, मौके पर मौत

Oplus_16908288

सिरसागंज के रुंधेमई गांव के पास सड़क पार करते समय हुआ हादसा, ग्रामीणों ने कैंटर पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Oplus_16908288

फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव रुंधेमई के पास सोमवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान सोमवती पत्नी स्वर्गीय रामोतार, निवासी रुंधेमई के रूप में हुई है।

Oplus_16908288

जानकारी के अनुसार, सोमवती अपने नातियों को स्कूल बस में बैठाने के लिए सड़क किनारे गई थीं। बच्चों को सुरक्षित बस में बैठाने के बाद वह सड़क पार कर वापस घर लौट रही थीं। तभी तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने पीछा कर कैंटर (वाहन संख्या HR 73B 7469) को पकड़ लिया और उसे थाना सिरसागंज पुलिस के हवाले कर दिया।

सूचना मिलते ही थाना सिरसागंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि गांव में भी शोक का माहौल है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!