Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्य

फिरोजाबाद में होमगार्ड्स लिखित परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण

फिरोजाबाद जनपद में आयोजित हो रही उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स लिखित परीक्षा 2025 के मद्देनजर शनिवार 25 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश की सुगमता, तलाशी प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित वितरण और उनके संधारण सहित कानून व्यवस्था की स्थिति का गहनता से जायजा लिया। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए पेयजल, छाया, चिकित्सा सहायता और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।

इसके साथ ही प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा से संबंधित किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाह का तत्काल खंडन कर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!