फिरोजाबाद में 28 अप्रैल को होगी जल जीवन मिशन योजनाओं की समीक्षा बैठक
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में होगी बैठक, पेयजल योजनाओं की प्रगति और अनुरक्षण पर होगा फोकस

फिरोजाबाद में 28 अप्रैल को होगी जल जीवन मिशन योजनाओं की समीक्षा बैठक
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में होगी बैठक, पेयजल योजनाओं की प्रगति और अनुरक्षण पर होगा फोकस
खबर
जनपद फिरोजाबाद में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए 28 अप्रैल 2026 को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 11:30 बजे आयोजित होगी।
बैठक में सतही श्रोत आधारित पेयजल योजना के पैकेज 1 और पैकेज 2 के तहत चल रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही 106 राजस्व ग्रामों में संचालित पूर्व निर्मित पेयजल योजनाओं के संचालन और अनुरक्षण की स्थिति का भी आकलन किया जाएगा।
जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की इस बैठक में संबंधित अधिकारियों को समय से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं पर चर्चा कर उनका समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहन लाल गुप्ता की ओर से जारी सूचना में सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों से समय पर प्रतिभाग करने की अपील की गई है।




