Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

कुछ दिन पहले एक अन्य स्कूल पर भी गंभीर आरोप लगे थे, अब रामा पब्लिक स्कूल की शिकायत पहुंची जिलाधिकारी के दरबार

फिरोजाबाद में निजी स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा और व्यवहार को लेकर सवाल लगातार गहराते जा रहे हैं।

कुछ दिन पहले एक अन्य स्कूल पर भी गंभीर आरोप लगे थे, अब रामा पब्लिक स्कूल की शिकायत पहुंची जिलाधिकारी के दरबार

Oplus_16908288 राम पब्लिक स्कूल

 

फिरोजाबाद में निजी स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा और व्यवहार को लेकर सवाल लगातार गहराते जा रहे हैं।

Oplus_16908288

हाल ही में एक निजी स्कूल पर मासूम छात्र की आंख में पेंसिल लगने और दूसरे छात्र से मारपीट के आरोपों का मामला सामने आया था। अब एक और निजी स्कूल के खिलाफ गंभीर शिकायत जिलाधिकारी को सौंपी गई है।

इस बार मामला थाना उत्तर क्षेत्र स्थित रामा पब्लिक स्कूल का है। शिकायतकर्ता शैलेन्द्र कुमार ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रबंधन ने किताबें स्कूल से ही खरीदने का दबाव बनाया। आर्थिक मजबूरी जताने के बावजूद कथित रूप से लगातार दबाव डाला गया और बाद में छात्र के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार किया गया।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि 28 जुलाई को कक्षा तीन के छात्र आर्यन गौतम के साथ स्कूल परिसर में मारपीट की गई। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

लगातार सामने आ रही ऐसी शिकायतों के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या निजी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और उनके सम्मानजनक व्यवहार की पर्याप्त निगरानी हो रही है? अभिभावकों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी बच्चे के साथ ऐसी घटना दोबारा न हो।

फिलहाल यह मामला शिकायत के आधार पर सामने आया है। प्रशासनिक जांच और स्कूल प्रबंधन का पक्ष आना अभी बाकी है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

PCT News | हम बनेंगे आपकी आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!