Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: छींछामई नहर पुल से युवती ने लगाई छलांग, देर शाम तक नहीं लगा कोई सुराग, पीएसी गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

रहना निवासी निधि मोहब्बतपुर अहीर में मौसी के यहां रहकर कर रही थी पढ़ाई, पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी, परिजन फिलहाल कुछ भी बताने से बच रहे हैं।

फिरोजाबाद: छींछामई नहर पुल से युवती ने लगाई छलांग, देर शाम तक नहीं लगा कोई सुराग, पीएसी गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

Oplus_16908288

रहना निवासी निधि मोहब्बतपुर अहीर में मौसी के यहां रहकर कर रही थी पढ़ाई, पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी, परिजन फिलहाल कुछ भी बताने से बच रहे हैं।

Oplus_16908288

फिरोजाबाद। जनपद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र स्थित छींछामई नहर पुल पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया।

जानकारी के अनुसार युवती की पहचान निधि पुत्री सुखवीर, निवासी रहना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निधि शिकोहाबाद क्षेत्र के मोहब्बतपुर अहीर गांव में अपनी मौसी के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। शनिवार को वह छींछामई नहर पुल पहुंची और अचानक नहर में छलांग लगा दी।

Oplus_16908288

घटना की सूचना मिलते ही थाना शिकोहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों और स्टीमर की मदद से नहर में युवती की तलाश शुरू कराई। देर शाम तक लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रहा, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवती का कोई सुराग नहीं लग सका था।

घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन भी नहर किनारे पहुंच गए। परिजन लगातार युवती की तलाश में जुटे हैं, हालांकि उन्होंने घटना के पीछे की वजह बताने से फिलहाल इनकार किया है। इससे मामला और रहस्यमय हो गया है।

पुलिस का कहना है कि प्राथमिक तौर पर मामला नहर में छलांग लगाने का प्रतीत हो रहा है। युवती की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है। साथ ही घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवती के मिलने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!