Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: आईटीसी गोदाम में भीषण आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका; परिजनों और व्यापारियों ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

आग लगने के करीब 1 घंटे बाद पहुंचीं दमकल की गाड़ियां, समय पर कार्रवाई होती तो नुकसान कम होता – स्थानीय लोगों का दावा

फिरोजाबाद: आईटीसी गोदाम में भीषण आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका; परिजनों और व्यापारियों ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

Oplus_16908288

आग लगने के करीब 1 घंटे बाद पहुंचीं दमकल की गाड़ियां, समय पर कार्रवाई होती तो नुकसान कम होता – स्थानीय लोगों का दावा

oplus_0

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित आईटीसी के गोदाम में लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

oplus_0

घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं दमकल विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आग लगने की सूचना समय रहते देने के बावजूद दमकल विभाग की गाड़ियां करीब 1 घंटे बाद मौके पर पहुंचीं। लोगों का आरोप है कि यदि समय पर दमकल पहुंच जाती तो आग इतनी भयावह नहीं होती और नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था।

Oplus_16908288

स्थानीय व्यापारी प्रशांत महेश्वरी ने आरोप लगाया कि आग लगने के लगभग दो घंटे बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिससे आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका।

Oplus_16908288

वहीं गगन जैन ने बताया कि आग लगते ही उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद भी उन्होंने कई स्थानों पर फोन कर मदद मांगी, लेकिन दमकल की गाड़ियां करीब 1 घंटे बाद मौके पर पहुंचीं। उनका कहना है कि यदि फायर ब्रिगेड समय पर पहुंचती तो आग इतनी भीषण नहीं होती।

फिलहाल दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी रही। आग लगने के कारणों का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

नोट: प्रशासन या दमकल विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया आने पर समाचार को अपडेट किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!