जिलाधिकारी रमेश रंजन का कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में औचक निरीक्षण बच्चों के पोषण और सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर
भोजन की गुणवत्ता की जांच आयु के अनुसार पोषण देने के निर्देश निर्माण कार्य समय से पूरा करने और प्रतिभा निखारने पर दिया बल

जिलाधिकारी रमेश रंजन का कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में औचक निरीक्षण बच्चों के पोषण और सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर

भोजन की गुणवत्ता की जांच आयु के अनुसार पोषण देने के निर्देश निर्माण कार्य समय से पूरा करने और प्रतिभा निखारने पर दिया बल

खबर
जनपद में शिक्षा और बाल विकास की व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ सिविल लाइन स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं साफ सफाई और मूलभूत सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया साथ ही छात्राओं को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों को केवल निर्धारित मीनू चार्ट के आधार पर भोजन न दिया जाए बल्कि उनके आयु वर्ग के अनुसार संतुलित और पोषण युक्त आहार सुनिश्चित किया जाए उन्होंने कहा कि बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर पोषण पर निर्भर करता है इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए
उन्होंने विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि यदि बच्चों के लिए अतिरिक्त पोषक तत्वों या विशेष आहार की आवश्यकता महसूस हो तो शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजकर उसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जाए
निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में स्थित मैदान में हरी घास लगाने के निर्देश भी दिए गए इसके साथ ही निर्माणाधीन डोरमैट्री और लैब का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को कार्य को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए
जिलाधिकारी ने शिक्षिकाओं से संवाद करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बच्चों का सर्वांगीण विकास अत्यंत आवश्यक है उन्होंने जोर दिया कि पढ़ाई के साथ साथ बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें निखारने के प्रयास किए जाएं ताकि छात्राएं भविष्य में आत्मनिर्भर और सफल नागरिक बन सकें




