Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिराज्य

कड़े विरोध के बीच फिरोजाबाद में डिप्टी मेयर चुनाव सम्पन्न केशव देव कुशवाहा निर्विरोध चुने गए

पालीवाल हॉल में चुनाव प्रक्रिया पर विपक्ष का हंगामा नामांकन से वंचित करने के आरोप

कड़े विरोध के बीच फिरोजाबाद में डिप्टी मेयर चुनाव सम्पन्न केशव देव कुशवाहा निर्विरोध चुने गए

पालीवाल हॉल में चुनाव प्रक्रिया पर विपक्ष का हंगामा नामांकन से वंचित करने के आरोप

खबर

फिरोजाबाद शहर के पालीवाल हॉल में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इस दौरान केशव देव कुशवाहा को निर्विरोध डिप्टी मेयर चुना गया।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान माहौल तनावपूर्ण रहा और विपक्षी दलों के पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि उन्हें चुनाव प्रक्रिया से दूर रखा गया और नामांकन दाखिल करने का अवसर नहीं दिया गया। पार्षदों ने चुनाव में गड़बड़ी और पारदर्शिता की कमी का भी आरोप लगाया।

वहीं नव निर्वाचित डिप्टी मेयर केशव देव कुशवाहा ने कहा कि उनका प्राथमिक लक्ष्य नगर निगम के विकास कार्यों को गति देना होगा। उन्होंने शहर के बुनियादी ढांचे और जन सुविधाओं को बेहतर बनाने का भरोसा दिलाया।

चुनाव को लेकर उठे विवाद के बीच प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं हालांकि आधिकारिक स्तर पर इस मामले में कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!