Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीलोकल न्यूज़

शिकोहाबाद विद्युत उपकेंद्र पर डीएम का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर सख्त नाराजगी

फरियादियों के लिए बैठने तक की व्यवस्था नहीं, 24 घंटे में समस्याओं के समाधान का अल्टीमेटम

शिकोहाबाद विद्युत उपकेंद्र पर डीएम का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर सख्त नाराजगी

फरियादियों के लिए बैठने तक की व्यवस्था नहीं, 24 घंटे में समस्याओं के समाधान का अल्टीमेटम

फिरोजाबाद:

जनपद में बिजली संबंधी शिकायतों को लेकर प्रशासन अब सख्त नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ शिकोहाबाद स्थित विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपकेंद्र की व्यवस्थाएं बेहद खराब मिलीं, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई।

निरीक्षण के समय यह सामने आया कि जन समस्याओं के समाधान के लिए लगाए जा रहे कैंप में फरियादियों के बैठने की भी समुचित व्यवस्था नहीं थी। इस लापरवाही पर जिलाधिकारी ने तत्काल निर्देश दिए कि कैंप को व्यवस्थित किया जाए और प्रत्येक चार से पांच फरियादियों पर एक अधिकारी की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर मौके पर ही समाधान किया जा सके।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि उपकेंद्र पर प्रतिदिन 40 से 50 शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जिनमें अधिकतर शिकायतें स्मार्ट मीटर और बिजली आपूर्ति से जुड़ी हैं। इस पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर सभी समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी स्तर पर ढिलाई पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद लोगों की समस्याएं खुद सुनीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!