फिरोजाबाद में बाल श्रम पर बड़ी कार्रवाई: औद्योगिक क्षेत्र से 7 बच्चों का रेस्क्यू, श्रम विभाग ने की कानूनी कार्रवाई
एसएसपी के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना और श्रम विभाग की संयुक्त टीम का अभियान, परिजनों को चेतावनी देकर बच्चों को किया गया सुपुर्द

फिरोजाबाद में बाल श्रम पर बड़ी कार्रवाई: औद्योगिक क्षेत्र से 7 बच्चों का रेस्क्यू, श्रम विभाग ने की कानूनी कार्रवाई
एसएसपी के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना और श्रम विभाग की संयुक्त टीम का अभियान, परिजनों को चेतावनी देकर बच्चों को किया गया सुपुर्द
फिरोजाबाद। जनपद में बाल श्रम पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से गुरुवार को थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने औद्योगिक क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 7 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया। अभियान के दौरान संबंधित प्रावधानों के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की गई।
पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं नोडल अधिकारी एएचटी के निकट पर्यवेक्षण में थाना एएचटी और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने पूर्व में की गई रेकी एवं प्राप्त सूचनाओं के आधार पर थाना दक्षिण क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया।
अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिसमें कुल 7 बच्चों को बाल श्रम करते हुए पाए जाने पर रेस्क्यू किया गया। मौके पर मौजूद श्रम प्रवर्तन अधिकारियों ने बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।
कार्रवाई के बाद बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। साथ ही परिजनों एवं संबंधित लोगों को भविष्य में बच्चों से श्रम न कराने की सख्त चेतावनी दी गई।
अभियान में शामिल अधिकारी
थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार
उपनिरीक्षक सोबरन सिंह
महिला आरक्षी प्रिया
श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनीत त्रिपाठी
श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनीष सिंह




